पिथौरागढ़, अप्रैल 27 -- पिथौरागढ़। झूलाघाट पुलिस ने एक हत्यारोपी वारंटी को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक गैना निवासी नीरज कुमार पर एक व्यक्ति की हत्या के मामले में भादवि की धारा 302, 201 के तहत वाद न्यायालय में विचाराधीन है। बार-बार वारंट जारी करने के बाद भी आरोपी के न्यायालय में पेश न होने पर वारंट जारी हुआ। धानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने वारंटी को कासनी से हिरासत में लिया। टीम में अपर उपनिरीक्षक कुबेर सिंह, कांस्टेबल सुरेश धौनी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.