शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर कांग्रेस अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों ने बुधवार शाम एसडीओ कैलाश यादव को ज्ञापन सौंपा। जाने आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ता पावर हाउस पहुंचे और विभिन्न मोहल्लों की समस्याएं उठाईं। जाने आलम ने बताया कि चौहटियां, कांवड़ और नितगंजा मोहल्लों में कई स्थानों पर बिजली के तार झूल रहे हैं और जर्जर हालत में हैं। लिबर्टी जूनियर हाई स्कूल के पास लगे लोहे के खंभे में लंबे समय से करंट आने की शिकायत है, जिसकी चपेट में आकर कई पशुओं की मौत हो चुकी है। उन्होंने आशंका जताई कि स्कूली बच्चे भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। एसडीओ कैलाश यादव ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान अनस अहमद, फरीद, निजाकत अली, नरेश कुमार, अनुज कनौजिया, सुनील कनौजिया और इदरीश रजा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.