जमशेदपुर, नवम्बर 14 -- घाटशिला उपचुनाव में मतगणना में जैसे जैसे झामुमो के मतों की बढ़त हो रही है, अंदर एवं बाहर में जमे पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। दोपहर के बाद लगातार जेएमएम के टेंट के सामने पार्टी कार्यकर्ता झूमने लगे। दोपहर में विधायक समीर मोहंती और मंगल कालिंदी को ऑपरेटिव कॉलेज पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि जीत तीस हज़ार वोटों से होगी। इस दौरान पार्टी नेताओं में खुली जीप पर भी चढ़कर जश्न मनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...