पीलीभीत, जनवरी 2 -- पीलीभीत। नए साल की रंगत रात में बारह बजे के बाद से ऐसी दिखी कि गुरुवार को पूरे दिन पार्क से लेकर रेस्टोरेंट और होटल आदि में युवाओं ने इंज्वाय किया। गीत संगीत और खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होकर उत्साही युवाओं ने नए साल का उत्साह दिखाया। घर के बड़े बुजुर्गों से लोगों ने आशीर्वाद लिया और मंदिरों में पहुंच कर भी पूजा आराधना की। मंदिरो में भजन कीर्तन हुए। नए साल 2026 के पहले दिन बाजार से लेकर घर परिवार तक में अजब सा उत्साह रहा। बाजार में खरीदारी से अधिक लेागों ने चाट पकौड़े और पार्कों व रेस्टोंरेंट में परिवार के साथ घूमने फिरने में अधिक समय व्यतीत किया। जंगल में उत्साही युवकों ने इंज्वाय किया। नेहरू ऊर्जा उद्यान में नाचते गाते नए साल का शुभारंभ करते लेागों में उत्साह देखा गया। यहां खान पान से लेकर बोटिंग आदि का भी लोगों ने...