देवघर, जनवरी 6 -- मधुपुर। झारखंड में नगर निकाय चुनाव अविलंब कराने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को नगर परिषद कार्यालय के समक्ष भाजपा ने जिलाध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। जहां दलीय आधार पर चुनाव, ईवीएम से मतदान और चुनाव में हो रही देरी को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला गया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष रवि रवानी ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी है। 57 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना देकर वोट ले लिया गया। आज के समय में मात्र 25 लाख महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है। राज्य की मां-बहनों के साथ अन्याय है। राज्य में विकास राशि की लूट, कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार, अवैध वसूली चरम पर है। नगर निक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.