धनबाद, अक्टूबर 13 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता नीरज सिंह हत्याकांड में बरी होने के बाद पहली बार सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने संजीव सिंह दिल्ली से इलाज के बाद रविवार को धनबाद लौटे। उनके स्वागत के लिए सिंह मेंशन में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी बीच स्व. नीरज सिंह की पत्नी सह झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए हत्याकांड में मारे गए लोगों की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि कहीं इस झूठ और अन्याय के शोर में सच को भूल मत जाइयेगा। रविवार की रात लगभग नौ बजे पूर्णिमा नीरज सिंह ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर नीरज सिंह की हत्या से जुड़ी कई तस्वीरों के साथ-साथ इस हत्याकांड में मारे गए लोगों की तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक वह भी तस्वीर है, जिसमें नीरज सिंह की शरीर में 67 गोलियों के दाग दिख रहे हैं। पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.