बरेली, दिसम्बर 15 -- बरेली। दरगाह आला हजरत खानदान के सदस्य मौलाना मन्नानी मियां के दामाद मोहसिन खान ने दरगाह आला हजरत स्थित प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि उन्हें और खानदान-ए-आला हजरत को झूठे मुकदमों और फर्जी एफआईआर के जरिए फंसाया जा रहा है। मोहसिन खान ने हिस्ट्रीशीटर और कथित गिरोह पर साजिश का आरोप लगाया और लाएवा द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे को भी झूठा बताया। उन्होंने बीडीए की कार्रवाई को भी गलत करार दिया और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि 26 सितंबर की एक घटना से उनका और अन्य लोगों का नाम जोड़ने की नापाक कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि तौकीर रजा खां का नाम जानबूझकर जोड़ा जा रहा है, जबकि वह इस समय जेल में हैं और उनसे किसी भी प्रकार का संपर्क संभव नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.