बदायूं, फरवरी 4 -- बदायूं। महिला को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी, मारपीट, गाली-गलौज और रास्ता रोकने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों पर महिला और उसके परिवार को लगातार प्रताड़ित करने का आरोप है। बिसौली कोतवाली के सेंटाखेडा गांव की रहने वाली कुसुमा पत्नी स्व.अमर सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव में वसीयत से जुड़ी भूमि बिकने के बाद से पारिवारिक विवाद चल रहा है। आरोप है कि उसके जेठ लाखन पुत्र मदनलाल और देवरानी पिंकी पत्नी लल्लू सिंह उसे घर से निकलने का रास्ता नहीं देने दे रहे हैं। 30 जनवरी की शाम करीब छह बजे दोनों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे और डंडों से मारपीट की, जिससे उसे और रजनी पत्नी सतीश को गंभीर चोटें आईं। कुसुमा ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद दोनों आरोपी लगातार उसे और उसके परिवार को...