उन्नाव, फरवरी 24 -- उन्नाव। सात माह से मानदेय जारी करने पर गुमराह करते चले आ रहे बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर का एक दावा एक बार फिर झूठा निकला। मंगलवार को एएओ ने हर हाल में सभी ब्लॉक एमआईएस और क्वालिटी क्वार्डिनेटर के खाते में मानदेय भेज देने का दम भरा था। उनका यह दावा एक बार फिर कर्मचारियों की मायूसी का कारण गया है। मंगलवार को सभी ने डीएम से मिलकर मानदेय जारी न होने की पीड़ा सुनाई। 16 हजार प्रति माह मानदेय पर नौकरी करने वाले छह ब्लॉक एमआईएस और एक क्वालिटी क्वार्डिनेटर को अगस्त माह से मानदेय नहीं दिया गया है। फर्म चयन की कार्रवाई जुलाई 2025 में करके मानदेय देने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी विभाग के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक वित्त एंव लेखाधिकारी और जिला समन्वयक की लापरवाही का आलम यह रहा है फर्म चयन के लिए सात माह भी कम रहे। जिसके...