गुड़गांव, फरवरी 8 -- गुरुग्राम। दुष्कर्म की झूठी सूचना देने पर एक महिला के खिलाफ थाना बादशाहपुर में मामला दर्ज हुआ है। इंदिरा कॉलोनी की रहने वाली इस महिला ने पुलिस थाने में पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म होने की शिकायत दी थी। यह महिला मूलरूप से राजस्थान के अलवर की रहने वाली है। वह बादशाहपुर की इंदिरा कॉलोनी में किराये के मकान में रहती है। इस महिला से मकान मालिक के रिश्तेदार ने किराया मांगा तो उससे उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला ने आपातकालीन सेवा डॉयल 1091 पर कॉल करके उसके साथ दुष्कर्म होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जांच में यह शिकायत झूठी मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...