लखनऊ, फरवरी 21 -- मल्हौर स्थित एमिटी विश्वविद्यालय के सामने रूह बाबा डॉट कॉम के नाम से होटल चलाने वाली महिला के खिलाफ दरोगा ने चिनहट कोतवाली में फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने, वसूली और धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि करीब 10 माह पहले महिला ने रंगदारी न मिलने पर बमबाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें 14 लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस की जांच में 10 लोग निर्दोष पाए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी महिला ने आर्थिक लाभ पाने के लिए बेगुनाहों के नाम झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि 11 अप्रैल 2025 को गुडंबा के कुर्सी रोड स्थित आधारखेड़ा निवासी अंकुरिता शर्मा पुत्री अशोक कुमार ने 14 लोगों के खिलाफ रंगदारी न देने पर दुकान में बम फेंकने का आरोप लगाया था। मामले में अमृतांश तिवारी, कुनाल वर्मा...