शामली, जनवरी 14 -- पुलिस की जांच में बाइक चोरी की एक घटना पूरी तरह झूठी पाई गई है। पुलिस ने झूठी सूचना देकर मुकदमा दर्ज कराने वाले अवकेश पुत्र वेदपाल, निवासी ग्राम कैल शिकारपुर, थाना गढ़ीपुख्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अवकेश ने 7 जनवरी को थाना भवन में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि काजीपुरा और मस्तगढ़ के बीच सड़क किनारे खड़ी उसकी बाइक को दो अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए हैं। तहरीर के आधार पर थाना भवन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत एवं हल्का इंचार्ज वीरेंद्र सिंह राणा द्वारा की गई। जांच के दौरान सामने आया कि अवकेश पेशे से राशन डीलर है। उसने मस्तगढ़ निवासी ब्रजवीर सिंह और श्याम कुमार से कुछ धनराशि ली थी। जब दोनों ने अपने पैसे वापस मांगे, तो अवक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.