लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 6 -- क्षेत्र में एक महिला और दो बच्चों के कथित अपहरण का मामला जांच में झूठा निकला। तीन दिन पहले पति पंकज ने पत्नी सोनी और दो बच्चों के अपहरण की तहरीर पुलिस को दी थी, लेकिन मामले की पड़ताल में यह अपहरण नहीं बल्कि पत्नी का अपने प्रेमी के साथ जाना पाया गया। कोतवाल अम्बर सिंह ने महिला और बच्चों की बरामदगी के लिए टीम गठित कर तलाश शुरू कराई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने महिला और दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया, साथ ही उसके प्रेमी पिंटू को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था, वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी पिंटू के साथ गई थी। उसने यह भी स्वीकार किया कि इससे पहले भी वह कई बार उसके साथ जा चुकी है। सोनी ने स्पष्ट कहा कि वह प्रेमी पिंटू के साथ ही रहना चाहती है और पति पंकज के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.