मैनपुरी, मई 11 -- कस्बा के सलूकनगर स्थित सीएचसी व प्रह्ललादपुर में मिशन जागृति के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार व चिकित्साधीक्षक डा. प्रदीप यादव की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं और बालिकाओं को अपराध रोकने के बारे में जानकारी दी। वहीं उपनिरीक्षक विश्वेंद्र सिंह ने छात्राओं से कहा कि अनजान व्यक्ति से फोन पर बात न करें। साइबर क्राइम हो सकता है। असुरक्षित महसूस होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। कहा कि झूठा मुकदमा दर्ज न कराएं। झूठा मुकदमा दर्ज कराने से रंजिश पनपती है। इस मौके पर ग्राम प्रधान बसंती देवी, चिकित्साधिकारी डा. विशाल रोशन, चीफ फार्मासिस्ट राजीव कुमार, अनुज कुमार, गंगा प्रसाद, केशव देव, प्रदीप यादव, सभासद रमन यादव, कांस्टेबल राहुल चाहर, सुनीता, मनु, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.