मधुबनी, मार्च 31 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। 24 मार्च से एक साजिश के तहत बेनीपट्टी से लापता किराना व्यवसायी दिलीप कुमार साह हरियाणा में मिला है। उसने हरियाणा के गुड़गांव से अपने परिजनों से मोबाइल पर बात कर सभी को चौंका दिया। इस बात की जानकारी परिजनों ने पुलिस प्रशासन को दी। रविवार की सुबह यह बात पूरे बाजार में फैल गई कि दिलीप साह का अपहरण की बात झूठी है तथा व्यवसायी ने स्वयं महाजनों की तागादा से बचने के लिए यह साजिश रची थी। दरअसल मामले में यह मोड़ तब आया जब डीएसपी निशिकांत भारती ने आंदोलन में शामिल रहे व्यवसायियों एवं प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को शुक्रवार की शाम थाना पर बुलाकर उनके साथ बैठक कर कथित लापता व्यवसायी के जीवन चरित्र एवं उनपर रहे ऋण के बारे में खुलासा किया। डीएसपी ने बताया कि विभिन्न बैंकों एवं प्राप्त व्यवसायी की डायरी तथा टेक्निल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.