नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- बांग्लादेश के चर्चित छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के मामले में एक ऐसा सनसनीखेज मोड़ सामने आया है, जिसने बांग्लादेशी सुरक्षा एजेंसियों के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले का मुख्य आरोपी और बांग्लादेश का मोस्ट वांटेड अपराधी फैसल करीम मसूद के ठिकाने का पता चल गया है। बांग्लादेश के द्वारा पहले दावा किया गया है वह भारत में छिपा है, लेकिन अब जो बात सामने आई है उसके मुताबिक वह दुबई में है। पिछले दिनों ढाका महानगर पुलिस (DMP) के अतिरिक्त आयुक्त एस.एन. नजमुल इस्लाम ने दावा किया था कि फैसल मसूद और उसका साथी आलमगीर शेख मेघालय के रास्ते भारत भाग गए हैं। हालांकि सीएनएन-न्यूज18 ने अपनी एक रिपोर्ट में कुछ दस्तावेजों और एक वीडियो के हवाले से इस दावे को पूरी तरह पलट दिया है। मसूद के पास संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का पांच स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.