बरेली, फरवरी 8 -- आंवला। पति के साथ जा रही महिला से कुंडल नोचने की घटना झूठी निकली। पुलिस जांच में महिला से गलत कमेंट करने का मामला सामने आया है, जिसमें तीन बाइक सवारों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। शनिवार को दलीपुर के विजय सिंह की बेटी संगीता मायके से अपनी ससुराल बदायूं के पुसगवां पति अनिल कुमार के साथ बाइक से जा रही थी। आरोप था कि महमूदपुर के पास बाइक सवारों ने उसके कानों से सोने के कुंडल नोच लिए। पुलिस की जांच में लूट की घटना झूठी पाई गई। दंपत्ति जब बाइक से जा रहे थे, तभी तभी भूरे निवासी चारमूर्ति गाजियाबाद, नन्हे मौर्य निवासी बिसौली व दीपक निवासी चोईनगला, थाना सहसवान बदायूं ने गलत कमेंट किया था। इसको लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर महिला ने लूट की बात कहकर पुलिस बुला ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया, दोनों पक्षो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.