प्रयागराज, जनवरी 27 -- झूंसी में स्कूलों, कॉलेजों के साथ सरकारी गैरसरकारी संस्थानों में गणतंत्र दिवस पर शान से ध्वजारोहण किया गया। माता कलावती कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन में दिव्यांग बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। न्यू आरएसजे पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य सुमन जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। सेंट्रल एकेडमी में नौनिहालों ने मनमोहक देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। टीपी मेमोरियल में वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीकांत उपाध्याय ने पूरे स्टाफ के साथ तिरंगे को सलामी दी। सरोज विद्याशंकर इंटर कॉलेज के प्रबंधक दुर्गा प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। एमआरएस स्कूल में प्रबंधक अरविंद सिंह ने तिरंगे को सलामी दी। जेपी मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. विपिन सिंह ने ध्वजा रोहण किया। पार्षद शिव नारायण व अनिल यादव, भाजपा महामंत्री गंगापार मन...