प्रयागराज, फरवरी 5 -- पीडीए की टीम ने लीलापुर रोड पर विनोद केसरवानी, शकील अहमद, अनुज जायसवाल और सरजू देवी के निर्माणों समेत अवध हॉस्पिटल के पीछे हो रहे अवैध निर्माण को सील किया। इसके अतिरिक्त, तुलापुर रोड पर डॉ. मानसिंह और हनुमानगंज रोड पर श्रवण व शिशिर कुमार जायसवाल के निर्माणों पर भी विभाग का डंडा चला। इस कार्रवाई का विरोध करते हुए स्थानीय व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त किया। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने कई भवन में किराए पर दुकानें खोल रखी थीं, जो अब सील होने से उनके व्यापार और आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...