प्रयागराज, दिसम्बर 27 -- पेंशनरों ने शनिवार को संजीवनी सेवालय झूंसी में डॉ. जीएस तोमर की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में डॉ. तोमर ने वृद्धावस्था में ठंड से बचाव के लिए आयुर्वेदिक उपायों और सरल योग अभ्यास की जानकारी दी। पूर्व मंडलायुक्त आरएस वर्मा ने पेंशनर्स को ग्रुप व सेक्टर व्यवस्था को मजबूत करने, नियमित बैठकों के माध्यम से आपसी सहयोग बढ़ाने तथा समस्याओं का समाधान मिल-जुलकर करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शेष समस्याओं के समाधान के लिए एसोसिएशन लगातार प्रयासरत है। बैठक में तीन नए सदस्यों का स्वागत किया गया। दिसंबर में जन्मदिन वाले पांच सदस्यों तथा 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले तीन पेंशनरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आर.डी. कुशवाहा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...