प्रयागराज, जनवरी 29 -- मौनी अमावस्या पर बुधवार को स्नान के लिए संगम की ओर जाने और आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ कई बार बेकाबू हुई। इस दौरान गिर कर कई श्रद्धालु चोटिल हो गए। मुंबई से आए वैभव कोली ने बताया कि अपने साथियों के साथ स्नान कर लौट रहा था। सुबह करीब आठ बजे टीकरमाफी रोड पर अचानक भीड़ बढ़ी और अफरातफरी मच गई। भगदड़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। इस दौरान कई महिलाएं गिर कर घायल हो गईं। दोपहर लगभग एक बजे फिर यही हालत वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर उत्पन्न हो गई। भीड़ का दबाव इतना बढ़ा कि एक आश्रम का गेट तोड़ कर लोगों को निकाल गया। इस दौरान कई बाइक गिर गईं। उसमें फंस कर कई लोग चोटिल हो गए। सुबह ओल्ड जीटी रोड कल्पवृक्ष द्वार पर भी भीड़ बढ़ने पर अफरातफरी मच गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.