प्रयागराज, फरवरी 22 -- क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े एक अधिवक्ता के घर को निशाना बनाया। पुरानी झूंसी के कोहना में किराये के मकान में रहने वाले अधिवक्ता श्रीराम यादव कोर्ट गए थे और उनकी पत्नी अलोपी देवी के दर्शन के लिए गई थीं। जब दंपती घर लौटे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा देखा। घर के भीतर सामान अस्त-व्यस्त था। चोरों ने अलमारी के लॉकर से सोने की अंगूठी, झुमके, मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये चोरी कर ले गए। अधिवक्ता श्रीराम यादव ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में असुरक्षा का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...