हजारीबाग, जुलाई 8 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने सदर प्रखंड के पौंता पंचायत स्थित तुराव गांव में झुलसे हुए पीड़ितों से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाकर मुलाकात की। उन्होंने भर्ती मरीजों के परिजनों से मिलकर उनकी स्थिति की जानकारी ली, ढांढस बंधाया और उन्हें आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस परिवार उनके साथ है। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक प्रो डॉ अनुकरण पूर्ति से भेंट कर पीड़ितों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने लाखे मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल नगर आयुक्त से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी दी और त्वरित समाधान की मांग की। नगर आयुक्त ने बताया कि यह सड़क तकनीकी रूप से एनएचआई के का है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...