नोएडा, जुलाई 11 -- फॉलोअप नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-8 स्थित पेंट फैक्टरी में गुरुवार रात को मिक्सिंग बाल्टी फटने से 50 प्रतिशत से अधिक झुलसे चार कर्मचारियों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। उनका दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में घायलों के परिजनों ने अब तक फेज वन थाने में शिकायत नहीं दी है। फैक्टरी में गुरुवार दोपहर केमिकल मिक्सिंग के दौरान 30 लीटर की बाल्टी फटने से दस कर्मचारी झुलस गए थे। छह मजूदरों का जिला अस्पताल में उपचार शुरू हुआ। वहीं गंभीर रूप से झुलसे राजेश, कन्हैया, अखिलेश और एक अन्य को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मामूली रूप से घायल दो कर्मचारियों को शुक्रवार को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक महिला भी झुलसी थी। उसके हाथ पर केमिकल पड़ जाने से गंभीर चोट आई हैं। ...