जौनपुर, जनवरी 10 -- जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मतापुर मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय उर्मिला देवी पत्नी पप्पू सोनकर चार जनवरी की रात अलाव जलाकर सो गई थी। सोते समय साड़ी में आग पकड़ लेने से वह बुरी तरह झुलस गई थी। परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर लखनऊ स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। उसकी दाह संस्कार शनिवार को रामघाट पर किया गया। मुखाग्नि मृतका के पति पप्पू सोनकर ने दिया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...