प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 9 -- हथिगवां थाना क्षेत्र के तिवरान का पुरवा गांव निवासी गणेश प्रसाद की 58 वर्षीय पत्नी मीरा देवी 31 दिसम्बर की शाम घर में अलाव की आग से झुलस गई थीं। हालत गंभीर होने के कारण परिजन उसका लखनऊ के अस्पताल में इलाज करा रहे थे। शुक्रवार सुबह मीरा देवी की सांसें थम गईं। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...