संभल, जून 10 -- जनपद में बीते कई दिनों से भीषण गर्मी के चलते जनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। सोमवार की सुबह से सूरज आग बरसाने लगा। जिससे लोग परेशान हो गए। जैसे जैसे दिन चढ़ा वैसे वैसे गर्मी ने और विकराल रूप ले लिया। जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर में बाजार व सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। बीते कुछ दिनों से लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। बढ़ते तापमान की वजह से गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया। शरीर झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। ऐसे में दिनभर लोगों का पसीना नहीं सूख रहा है। सोमवार की दोपहर में हालात इतने खराब हो गए कि लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। जिन लोगों को कामकाज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.