गिरडीह, जनवरी 20 -- सरिया, प्रतिनिधि। शनिवार रात बलीडीह गावं में बोरसी से जले वृद्ध दम्पति छोटू मंडल 90 एवं इनकी पत्नी गुलची देवी 80 की मौत धनबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के क्रम में हो गई थी। सोमवार की दोपहर दम्पति का शव बलीडीह पहुंचा। शव के आते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसी भीड़ में कुछ लोगो के रोने की आवाज आ रही थी। वहीं इस परिवार को इस गांव के समाजसेवी राजू मंडल ने पूरा सहयोग करते हुए दिखे जबकि सांत्वना देने पूर्व विधायक विनोद सिंह, झामुमो नेता त्रिभुवन मंडल, जिप सदस्य अनूप पांडेय, भोला मंडल, धर्मपाल, संतोष बर्मा, सुरेंद्र मंडल, राजू मंडल समेत समाजिक कार्यों से जुड़े लोग पहुंचे। मृतक के पोते बिनोद मंडल बताया कि शव को सीधा बनारस ले जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...