हजारीबाग, मार्च 25 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के झुरझुरी में रामनवमी जुलूस मार्ग विवाद को लेकर रविवार को थाना परिसर में बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से विधायक अमित कुमार यादव, सीओ श्रवण कुमार झा, बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी, बरकट्ठा थानाप्रभारी राजेश कुमार भोक्ता, झुरझुरी मुखिया सुमन कुमार मौजूद थे। बैठक में जुलूस मार्ग विवाद को लेकर दोनों समुदायों से आपसी सहमति बनाते हुए आपसी भाईचारगी बनाए रखने की अपील की गई। लेकिन मार्ग विवाद पर बैठक में आम सहमति नहीं बन पाई। एक पक्ष प्रशासन के द्वारा दिये गये मार्ग लाइसेंस व रूट चार्ट के साथ अपनी बात पर कायम है। तो वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि इस रुट से जुलूस कभी नहीं निकाला गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.