कोडरमा, दिसम्बर 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की 100वीं वर्षगांठ झुमरी तिलैया में शुक्रवार को मनायी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश प्रसाद सिंह ने की। सीपीएम जिला सचिव असीम सरकार ने पार्टी की स्थापना से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। महादेव राम ने कहा कि जब तक देश में शोषण जारी रहेगा, तब तक पार्टी संघर्ष करती रहेगी। बैठक को सीपीआई माले जिला सचिव रमेश प्रजापति, राजेंद्र प्रसाद मेहता (पत्रकार एवं पूर्व सीपीआई नेता), विनोद विश्वकर्मा, प्रेम पांडे, प्रेम प्रकाश, धीरज कुमार यादव, चरणजीत सिंह (एटक प्रदेश उपाध्यक्ष), सोनिया देवी (जिला सचिव), अर्जुन यादव, वीरेंद्र यादव, सच्चिदानंद पांडे, रमेश प्रसाद यादव, दामोदर यादव सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.