कोडरमा, फरवरी 14 -- कोडरमा। झुमरी तिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार यादव ने शनिवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन देने की अपील की। इस मौके पर डॉ. विवेक कुमार, रविंद्र पांडे, जीतू गिरी, दिलीप यादव, ईश्वर यादव, नारायण यादव, शंभू यादव, दिनेश राम, कमेशी साव, धीरज साव, रामस्वरूप ठाकुर, दीपक साव, खलील, नसीम अंसारी, राजेश यादव, राजकिशोर यादव, जयप्रकाश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...