कोडरमा, अप्रैल 10 -- कोडरमा । जिले का मुख्य व्यवसायिक शहर झुमरीतिलैया है। आबादी तो बढी,लेकिन इसके साथ ही शहर का बेतरतिब विकास हो रहा है। लिहाजा इसका विपरीत असर आम लोगों पर पड रहा है। शहर में यातायात व्यवस्था ध्वस्त है। सबसे बडा असर शहर में जाम है,जिसका रोजाना लोग भुगत रहे हैं। कोई भी ऐसा दिन नहीं,शहर के स्टेशन के पास जाम की स्थिति नहीं बन रही हो और लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड रहा हो। स्टेशन रोड के निकट बजरंगी बली मंदिर से लेकर ओवरब्रिज की शुरूआती चढाई तक कमारेबेश हर दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम तब और बढ जाती है,जिस दिन स्कूल खुली हों और बस दोपहर में बच्चों को छोडने जा रही हों। उस समय कई दिशाओं से कई स्कूली बस बच्चों को छोडने स्कूल से निकलती है। बाजार में ऑटो,टोटो,बाइक,कार की संख्या में अप्रत्याशित बढोतरी हुई है। लेकिन यात...