कोडरमा, अगस्त 2 -- झुमरीतिलैया, निज प्रतिनिधि। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान 1008 पार्श्वनाथ का निर्वाण मोक्ष कल्याणक महोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर शहर के दोनों जैन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक एवं निर्वाण लाडू अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालु महिलाएं लाल साड़ी धारण कर मंदिरों में पहुँचीं और विधिपूर्वक भगवान के चरणों में निर्वाण लाडू अर्पित किए। भगवान पार्श्वनाथ के जयकारों से मंदिर परिसर और शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। जैन मंदिर परिसर में मस्तकाभिषेक, विश्व शांति धारा पाठ और विशेष अभिषेक संपन्न हुआ। जैन शास्त्रों के अनुसार, श्रावण शुक्ल सप्तमी के दिन ही भगवान पार्श्वनाथ ने सम्मेद शिखरजी (झारखंड) में मोक्ष प्राप्त किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.