कोडरमा, अक्टूबर 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले के सुदूर और दूरदराज़ के गांवों में रहने वाले नेत्र रोग से पीड़ित लोगों के लिए एक बड़ी सौगात मिली है। रोटरी क्लब कोडरमा द्वारा लाए गए मोबाइल नेत्र क्लीनिक वैन का उद्घाटन आज रोटरी आई हॉस्पिटल सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला गवर्नर राजन गंडोत्रा (धनबाद) और शिव प्रकाश बगड़िया (गिरिडीह) ने वैन का फीता काटकर शुभारंभ किया। मंच संचालन शैलेश दारुका एवं गौरांग पुजारा ने किया। अध्यक्ष संतोष सिन्हा ने कहा कि यह दिन रोटरी क्लब के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवशाली है। रोटरी आई हॉस्पिटल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता प्रसाद को मंच पर सराहा गया। उन्होंने अपने चिकित्सा कौशल के माध्यम से लोगों को अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाने का काम किया है। मुख्य अतिथि राजन गंडोत्रा और शिव प्रकाश बगड़िया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.