कोडरमा, फरवरी 15 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 28 मोरियावा में संतोष राणा के घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में घर का काफी सामान जलकर राख हो गया, जिससे परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना के संबंध में घर की मालकिन उमा देवी ने बताया कि वह बकरी चराने गई थीं। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनके घर से धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह आनन-फानन में घर पहुंचीं। तब तक आसपास के लोग भी जमा हो चुके थे। लोगों ने देखा कि घर के ऊपरी तल्ले पर स्थित संतोष राणा के कमरे में आग लगी हुई है और छत भी क्षतिग्रस्त हो गई है। तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग पर काबू पाने के लिए पड़ोसियों ने भी तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर और सामान बाहर निकालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.