बोकारो, फरवरी 20 -- गोमिया। बेरमो अनुमंडल के सुदूरवर्ती गांवों में जंगली हाथियों के द्वारा जान-माल का नुकसान कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। गोमिया प्रखंड के पंचमो पंचायत के झुमरा गांव में बुधवार की रात को हाथियों के झुंड ने किसानों की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। हाथियों ने गांव की बारी (खेत) में घुसकर पुनिया देवी (पति भुनेश्वर महतो) एवं सुशीला देवी (पति संजय कुमार महतो) की खेत में लगी लगभग 20-22 क्विंटल आलू की फसल को रौंद डाला। गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों के समूह की निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को माइक के माध्यम से समय-समय पर सूचना दी जा रही है ताकि वे सतर्क रहें। साथ ही ड्रोन के जरिए हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और मूवमेंट की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचायी जा रही है। इधर, बोकारो डीसी अजय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.