बरेली, अक्टूबर 2 -- बरेली। नगर निगम के 156 घंटे महाअभियान के तहत झुमका चौराहे पर सफाई की गई। बुधवार को शासन से नामित टीम ने वीडियो कॉल कर अभियान की हकीकत देखी। अभियान के तहत मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई की जा रही है। महाअभियान शुरू होने से पहले नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य समेत तमाम अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने एक-एक घंटा श्रमदान किया। स्वच्छता कार्य में दो-दो सफाई नायक एक-एक वार्ड में कर्मी के साथ लगे हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि हमारा लक्ष्य शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाना है। इसके लिए लोगों का सहयोग ले रहे हैं। अभियान के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अगर कोई लापरवाही करेगा तो उस पर कार्रवाई होगी। वार्डों में सफाई कर कूड़ा उठाया जा रहा है। अभियान की लाइव तस्वीर शासन स्तर से देखी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.