नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। विवेक विहार इलाके में शनिवार रात खाना बनाने के दौरान अचानक झुग्गी में आग लगने से एक मासूम की मौत हो गई। वहीं, उसकी चार वर्षीय बहन गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के वक्त भाई-बहन बिस्तर पर खेल रहे थे। जबकि मां बाहर गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि राजीव कैंप, विवेक विहार में अतुल पंडित परिवार के साथ रहते हैं। उसके परिवार में पत्नी निशा के अलावा चार वर्षीय बेटी परी और एक वर्षीय बेटा अंश था। अतुल एक टेंट हाउस का मिनी टेंपो चलाते हैं। शनिवार को अतुल काम से बाहर गए थे। रात करीब 10.15 बजे उनकी पत्नी घर में आलू उबाल रही थीं। इस बीच वह दोनों बच्चों को बेड पर बिठाकर शौचालय चली गईं। करीब 15 मिनट बाद वह वापस लौटीं, तो देखा ...