गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम के नीति खंड-एक स्थित हाथी पार्क के पास खाली पड़ी जमीन पर झुग्गी-झोपड़ी बनने से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है की झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने बिजली और पानी के कनेक्शन बिना किसी अनुमति के अवैध तरीके से ले लिए हैं। जिससे इलाके में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी ने आरोप लगाया है कि इन झुग्गी-झोपड़ियों में असामाजिक तत्व के लोग रहते हैं। साथ ही, अवैध तरीके से पानी व बिजली के कनेक्शन ले लिए हैं। झुग्गियों के कारण इधर उधर गंदगी फैली रहती है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया की इसकी शिकायत नगर आयुक्त से कर हटाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.