पटना, दिसम्बर 31 -- कंकड़बाग विकलांग भवन के पास झुग्गी-झोपड़ी में स्वेटर वितरण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान जरूरतमंदों के बीच स्वेटर वितरण किया गया। सामाजिक सेवा संस्थान के द्वारा भाजपा नेता स्वर्गीय नवीन किशोर सिन्हा की 20 वीं पुण्यतिथि पर स्वेटर वितरण हुआ। सामाजिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह,भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी दिव्यांग प्रकोष्ठ शत्रुघ्न प्रसाद एवं सुशील कुमार सल्लू और सहयोगियों के द्वारा बच्चों को स्वेटर पहनाया गया। इस अवसर पर संजय कुमार सिंह ने कहा कि आज जरूरतमंदों के बीच स्वेटर वितरण करने के लिए एकत्रित हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...