नई दिल्ली, जनवरी 8 -- नई दिल्ली, व. सं.। कापसहेड़ा एक्सटेंशन स्थित दिल्ली नगर निगम टोल टैक्स के पास स्थित गोदामों और झुग्गियों में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें आधा किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थी। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग ने बताया कि गुरुवार तड़के करीब 4.11 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की 26 गाड़ियां भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...