गुमला, फरवरी 7 -- गुमला। जिला मुख्यालय स्थित बिंदेश होटल के पीछे झुके बिजली के खंभे कभी भी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर सकते हैं। बिजली विभाग की लापरवाही के कारण कई स्थानों पर खंभे खतरनाक स्थिति में झुके हुए हैं, जिनमें अब भी हाई वोल्टेज बिजली प्रवाहित हो रही है। इससे आसपास के घरों और दुकानों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व सचिव बबलू वर्मा ने बताया कि बिंदेश होटल के पीछे स्थित खंभे काफी झुक गए हैं और उनमें लगातार बिजली आपूर्ति जारी है। खंभा गिरने की स्थिति में जान-माल की भारी क्षति हो सकती है।उन्होंने बिजली विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं और खतरनाक खंभों को दुरुस्त किया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...