बदायूं, फरवरी 17 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव अंबियापुर में झुकी हुई बिजली की लाइन समस्या से परेशान ग्रामीणों ने अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर शीघ्र समाधान की मांग की। गांव के देवपाल ने बताया कि गांव में पंजाब नेशनल बैंक के पीछे स्थित कॉलोनी में बिजली की लाइन काफी नीची है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है। जेई जेपी राजपूत ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है,और संबंधित कर्मचारियों को लाइन दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदर्शन के दौरान देवपाल, बंटी, हरपाल, कप्तान, दुर्गेश, रिंकू, मोहनलाल, वीरवती और हरप्यारी आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...