लोहरदगा, मई 15 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो झुंड से भटका अकेला हाथी बुधवार को अपराह्न पांच बजे कैरो प्रखंड बस्ती के नजदीक पहुंच गया। जिस समय हाथी पहुंचा उस समय कैरो सप्ताहिक बाजार लगा हुआ था। हाथी कंदनी नदी में जैसे पानी पीने गया, कुछ शरारती युवकों ने हाथी को पत्थर मारकर भगा दिया। उसको पानी पीने नहीं दिया गया। इसके बाद हाथी बक्सी जंगल की ओर जाने लगा। शरारती युवक उसके करीब जाकर छेड़खानी करने लगे। हाथी दो युवकों को पीछे मुड़कर दौड़ाने लगा। किसी प्रकार भागकर दोनों युवकों ने भागकर जान बचायी। हाथी को जान बूझकर शरारती युवक परेशान करने में लगे रहते हैं। मंगलवार को हनहट में शगीर अंसारी की हाथियों ने हत्या कर दी। फिलहाल लोगों में दहशत का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.