लातेहार, दिसम्बर 18 -- बारियातू, प्रतिनिधि। झुंड से बिछड़े जंगली हाथी ने बीते रात डाढ़ा पंचायत के हनुमान चौकी निवासी कोशिला मसोमात पति हरिनंदन यादव के खपरैल घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी बीते रात करीब 1 बजे के आसपास घर के पास घर को क्षतिग्रस्त करते समय पीड़ित अपने पुत्र को लेकर किसी तरह भागकर अपना जान बचाई। इसके पश्चात् जंगली हाथी कटईटोला के रामपति उरांव के घर के बाहर रखे 2 क्विंटल धान व 2 क्विंटल मकई को चट कर गया। हाथी द्वारा घर क्षतिग्रस्त की जानकारी मिलते ही जिप सदस्य रमेश राम, समाज सेवी नंदू उरांव व डाढ़ा के पूर्व पंसस आनंद राज कोशिला के घर पहुंच हुए नुकसान का आंकलन करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र से हाथी को हटाने व प्रखंड क्षेत्र के हाथी से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा देने की भी ब...