हाजीपुर, जनवरी 2 -- जंदाहा । संवाद सूत्र कृषि कनेक्शन की सुस्त रफ्तार के कारण वैशाली जिले में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा नहीं मिल पा रही है। सिंचाई के अभाव में जिले के बरैला झील के किनारे स्थित उपजाऊ भूमि के चौर की करीब 300 एकड़ भूमि, मलमल्ला चौर की करीब एक हजार एकड़ जमीन, मनुआ चौर की 200 एकड़ से अधिक की भूमि के अलावा हिलालपुर चौर में खेती करना किसानों के लिए काफी कठिन और महंगी साबित हो रही है। कारण यह है कि यहां के खेतों तक कृषि फीडर नहीं पहुंच सका है। किसानों का कहना है कि यदि इन इलाकों में भी कृषि कनेक्शन की सुविधा मिले तो किसान कम लागत में बंपर पैदावार कर सकेंगे। किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जिले में अब तक कुल 47 कृषि फीडर बनाए गए हैं। इससे करीब 5000 से अधिक किसानों ने कृषि कनेक्शन ले रखा है। बावजूद इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.