नई दिल्ली, मार्च 22 -- भारतीय महिलाओं के वॉर्डरोब में साड़ी की जगह सबसे अलग है। बनारसी, कांजीवरम और सूती साड़ी का चलन तो सदाबहार रहता ही है, लेकिन अब शीर यानी पारदर्शी सड़ियों का ट्रेंड दोबारा लौट कर आ रहा है। बेहद नाजुक कपड़े से बनी ये पतली, झीनी लेकिन गजब की खूबसूरत साड़ियां इस मौसम का फैशन ट्रेंड बन रही हैं। हालांकि शीर साड़ियों का ट्रेंड कोई नया ट्रेंड नहीं है। 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म में मंदाकिनी और 'सत्यम शिवम् सुंदरम्' में जीनत अमान जैसी अदाकाराएं इन झीनी साड़ियों का जलवा दिखा चुकी हैं। फिर साल 2000 में आई फिल्म 'मोहब्बतें' में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी झीनी साड़ियों की खूबसूरती से सबका दिल जीत लिया। आज के दौर में इन साड़ियों के प्रति महिलाओं की दीवानगी इस कदर है कि जाह्नवी कपूर से लेकर पड़ोस वाली मिसेज खन्ना तक सभी शीर साड़ियां बड़े चाव स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.