बगहा, सितम्बर 19 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। लौकरिया थाने के जरार में बुधवार को झीकेरी नदी में अचानक पानी बढ़ गया। इस दौरान नदी में नहा रहा भड़छी पंचायत के जरार के धर्मेंद्र राम का पुत्र शैलेश कुमार (20) डूब गया। इससे वहां अफरातरफरी मच गई। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गा। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने गुरुवार को उसका शव नदी से बरामद किया। बगहा-2 के सीओ रवि प्रकाश चौधरी ने बताया कि बुधवार देर शाम तक तलाशी अभियान चलाने के बावजूद युवक का पता नहीं चला। गुरुवार सुबह 10 बजे उसका शव एसडीआरएफ की मदद से बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि शैलेश बुधवार को झीकेरी नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान नदी में अचानक पानी बढ़ गया। हालात बाढ़ जैसे हो गये। इसमें वह फंसकर डूब गया। स्थानीय लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.