चाईबासा, अगस्त 23 -- चाईबासा।चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के झींकपानी प्रखंड अंतर्गत कुदाहातु पंचायत के चाड़ाबासा में मडकमपी चौक से बायाबासा होते हुए चेड़यापहाड़ी तक पीसीसी सड़क निर्माण होगा। डीएमएफटी फंड से बनने वाली पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुवा ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़कर किया। सड़क बनने की जानकारी पाकर ग्रामीणों में खुशी देखी गई। मौके पर मंत्री ने कहा कि विकास के लिए सड़क की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आवागमन की सुविधा के साथ-साथ आर्थिक विकास का भी मार्ग खुलता है। क्षेत्र में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी व अन्य बुनियादी सुविधाओं के प्रति हमारी सरकार गंभीर है। मंत्री ने निर्माण कार्य मे गुणवत्ता का ध्यान में रखकर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। मौजूदा सड़क यात्रियों के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.