मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- पारू। जाफरपुर पंचायत के फुलाढ़ गांव स्थित बाबा फुलेश्वरनाथ धाम शिवमंदिर समेत प्रखंड के विभिन्न शिवालयों को झिलमिल लाइट से सजाया रहा है। भाजपा नेता शंभू प्रसाद सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि पर फुलाढ़ गांव स्थित शिवमंदिर में जिले के अलावा वैशाली और सारण जिले के श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। यहां तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। ग्रामीण रामाशंकर सिंह, हेमंत कुमार, रमेश कुमार, रेखा देवी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...